OUCH...अनुष्का ने खुले आम सलमान को कहा DEPRESSING!
[गपशप] अनुष्का शर्मा जो भी कहती हैं बेबाकी से कहती हैं और इसलिए शायद इस इंडस्ट्री में उनके बहुत ज़्यादा दोस्त नहीं हैं। उन्हें कुछ पसंद है तो पसंद है और कुछ नापसंद है तो नापसंद है। ना वो बहुत ज़्यादा लाग लपेट में विश्वास रखती हैं ना ही करेले को चाशनी में डुबाने पर। उनका मानना है कि करो तो केवल सीधी बात....बिना किसी गॉसिप या बकवास। तो इस बार भी अनुष्का ने कुछ ऐसा ही कहा जिसने फराह खान के होश उड़ा दिए।
अनुष्का पहुंची थीं फराह खान के कुकरी शो में पर शॉट ओके होते ही चिट चैट तो हर कोई करता है। यही चिट चैट अनुष्का और फराह में भी शुरू हुई और बात उठी बिग बॉस की। तो अनुष्का ने तपाक से कह डाला कि उन्हें यह शो बेहद बकवास और वाहियात लगता है। इतना ही नहीं उन्हें इस शो के कॉन्सेप्ट से ही नफरत है।
अब ये सुनकर फराह के होश फाख्ता हो गए कि अनुष्का एक सुपरस्टार के शो के बारे में ऐसे कैसे बात कर सकती हैं। वो सुपरस्टार वो खुद को मान रही थीं या सलमान को यह हमें नहीं पता ;)
ALSO READ: अनुष्का ने रणवीर संग काम करने को बनाए ये RULES!
खैर अनुष्का ने साफ कहा कि उन्हें ऐसे रियलिटी शो बिल्कुल पसंद नहीं आते हैं और ना ही वो उन्हें देखती हैं। बल्कि उन्हें नफरत है ऐसे हर शो से। जहां तक सवाल है बिग बॉस का तो उन्हें ये शो डिप्रेसिंग लगता है।
ALSO READ: CENSORSHIP: इन कारणों से NH10 हो गई A सर्टिफिकेट फिल्म
आप पढ़िए बॉलीवुड की सारी गपशप hindi.filmibeat.com पर।
ट्विटर और फेसबुक पर हमें @filmibeatHi और Hindi Filmibeat पर फॉलो करिए पाइए सारे लेटेस्ट अपडेट!


Click it and Unblock the Notifications

