Confirm: अनुष्का ने माना विराट को कर रही हैं डेट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के किस्से लोग रोज़ पढ़ रहे हैं पर दोनों में से कोई भी इस पर कोई बात करना नहीं चाह रहा था। पर पिछले कुछ दिनों से धीरे धीरे ये प्रेमी जोड़ा साथ में पब्लिक अपीयरेंस देकर अटकलों को और हवा दे रहा था। अब फाइनली अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में ये बात स्वीकार कर ली है कि वो और विराट कोहली एक साथ है।
हालांकि अनुष्का ने कोई बात नहीं बोली पर उन्होंने कहा कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को सर्कस नहीं बना सकती पर अपने रिलेशनशिप को बहुत मायने देती हैं। वो कुछ नहीं छुपाती और अब इससे ज़्यादा क्या खुलकर बोलें। वो मैच देखने जाती हैं, डिनर पर जाती हैं क्या इतना इशारा लोगों के लिए काफी नहीं है।
पर अगर लोग चाहते हैं कि खुलकर इस बारे में बात करें तो वो ऐसा कतई नहीं करेंगी क्योंकि ये उनका निजी मामला है। तो समझे न भइया अनुष्का ने अपनी तरह से सबकुछ स्वीकार कर लिया है, अब बजाओ बैंड बाजा बारात!


Click it and Unblock the Notifications
