कोई ब्रेकअप नहीं! अब भी कपल हैं रणवीर और अनुष्का

ladies-vs-ricky-bahl
'लेडिज वर्सेस रिकी बहल' के लीड कलाकार यानी अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह सुनने में आया है कि ये रीयल लाइफ कपल अब भी हैं। दरअसल खबरें आ रही थी कि इन दोनों के बीच ब्रेक अप हो चुका है। लेकिन अब लगता है कि ये इस कपल की सोची समझी चाल थी अपनी फिल्म की ओर सबका ध्यान खिंचने के लिए।

'बैंड बाजा बारात' में इस जोड़ी ने पहले भी साथ में काम किया था तब से इन दोनों के प्रेम के किस्से काफी मशहूर हो गये थे। लेकिन फिर इनके बीच काफी मन मुटाव की बातें भी सामने आ रही थी। लेकिन एक बार फिर से ये जोड़ी फिल्म लेडिज वर्सेस रिकी बहल के कारण खबरों में आ चुकी है। इनकी यह फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज होगी।

हाल ही में इस फिल्म के प्रोमो शूट किये गए हैं। खबरें तो यह भी आ रही है कि इस फिल्म की शूटिंग के लिए ये दोनों भी गोवा में साथ ही एक ही रूम में रूके थे। शूटिंग के बीच रणवीर और सोनाक्षी सिन्हा की खबरें भी टॉप पर रही थी।

एक तरह से रणवीर की इमेज इनकी फिल्म की कहानी के हिसाब से ही बन गयी। इन दोनों ने ऐसी खबरों का जमकर फाएदा भी उठाया और एक तरह से ये फिल्म पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा बन गयी। खैर देखते हैं इस तरह की अवाह का इन दोनों को कितना फाएदा पहुंचता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X