डेट कर रहे हैं रणबीर-अनुष्का?
सुनने में आया है कि अनुष्का शर्मा इन दिनों रणबीर को डेट कर रही हैं! इससे पहले कि बात आगे बढ़ जाए औऱ आप रणबीर मतलब रणबीर कपूर समझने लगें तो हम आपको बता दें कि ये रणबीर कपूर नहीं बल्कि रणबीर सिंह हैं जो कि आनेवाली नई फिल्म 'शादी मुबारक' में अनुष्का के साथ काम कर रहें हैं।
हाल- फिलहाल अनुष्का और रणबीर को एक साथ एक रेस्ट्रां में डिनर करते देखा गया। सुनने में ये भी आया है कि इस फिल्म के सेट पर रणबीर और अनुष्का वैसे तो सिर्फ इस तरह से नजर आते हैं जैसे सिर्फ दोस्त हों मगर पैकअप के बाद भी वो काफी वक़्त साथ बिताते हैं और घूमने निकल जाते हैं।
खबर है कि दोनों को यशराज प्रोडक्शन ने साथ- साथ बाहर घूमने-फिरने से मना किया हुआ है मगर फिर भी दोनों डिनर और आउटिंग पर बाहर निकल ही जाते हैं| हालांकि ने इन बातों को महज़ अफवाह करार दिया है और कहा है कि इसमें सच्चाई नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
