निर्देशक अनुराग कश्यप ने लिखना छोड़ा
बालीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप ने फिल्मी करियर एक लेखक के बतौर शुरू किया था। फिल्म सत्या और नो स्मोकिंग और देव डी में उनके लेखन ने उन्हें बालीवुड के प्रतिभाशाली लेखकों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।
रामगोपाल वर्मा की फिल्म सत्या से लेखन की दुनियां में शमिल हुए अनुराग अब निर्देशन में पैर रख चुके है। लेकिन अब भी लोग उनके लेखन प्रतिभा के कायल है। यही नही फिल्म ब्लैक फ्राइडे, नायक - द रियल हीरो, और युवा में लिखे उनके संवादो को लोग अब भी याद करते है।
लेकिन अनुराग ने तय किया है कि वे अब लेखन का काम नही करेंगे और अपना पूरा ध्यान निर्देशन पर देंगे। लेकिन कुछ फिल्मों के लेखन का कार्य करेंगे। जो फिल्में उन्होने पहले ही साइन कर लिया था।
जिसमें गोल्डी बहल की फिल्म शोर, रेनिन डी सिल्वा की जेहाद, जिसमें सैफ अली खान, करीना कपूर और विवेक ओबेराय काम कर रहे है। इसके अलावा होमी अदजानियां की अनाम फिल्म का भी लेखन कर रहे है। इन फिल्मों के बाद लेखन का काम बंद कर देंगे।
अच्छी ही है फिल्म देव डी के बाद तो निर्देशन में उनकी धाक जम गई है।


Click it and Unblock the Notifications