'जग्गा जासूस' के सेट पर 'तमाशा', कैट छोड़ देंगी रणबीर की फिल्म?
[गपशप] गपशप गली की मानें तो रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर जग्गा जासूस के सेट पर हाल ही में काफी बड़ा तमाशा हो गया है। हालांकि फिलहाल सब शांत हैं लेकिन ऐसा लग नहीं रहा कि चीज़ें शांत रहेंगी। दरअसल, हुआ यूं कि एक सीन के दौरान अनुराग बसु ने पूरी युनिट के सामने कैटरीना कैफ को डांट दिया क्योंकि सीन उनके मुताबिक नहीं था। कैट ने हालांकि कुछ कहा नहीं और सेट छोड़कर चली गईं।
लेकिन अगर सूत्रों की मानें तो अनुराग बसु और कैटरीना कैफ में शुरू से ही फिल्म को लेकर क्रिएटिव अनबन रहती है। अनुराग जो समझाना चाहते हैं, कैट वो समझ नहीं पाती। वहीं कैट बार बार अनुराग की सीन को लेकर अलग अलग इमोशन से परेशान हो चुकी हैं। एक ही सीन कई बार शूट होता है पर अनुराग खुश नहीं हो पाते।
[MUST READ: कैट के पास एक रिकॉर्ड, ना खान को मिला ना कपूर को]
रणबीर कपूर की कोशिशों के बावजूद अनुराग और कैट की गलतफहमियां कम नहीं हो पा रही हैं। पर उन्होंने बीच में ना बोलने में ही सबकी भलाई समझी है। ऐसे में कैट जो कि कभी किसी डायरेक्टर को नखरे नहीं दिखातीं, अनुराग बसु के नखरे कब तक सहेंगी पता नहीं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जग्गा जासूस लगभग शूट हो चुकी थी लेकिन अनुराग संतुष्ट नहीं थे इसलिए फिल्म का ज़्यादातर भाग वापस शूट हो रहा है।
[रणबीर से छूटे एक नहीं दो KHAN बेस्ट फ्रेंड्स! Hint: गर्लफ्रेंड]
.


Click it and Unblock the Notifications


