सलमान के नए दुश्मन अभिनव और अनुराग कश्यप
अगर आप लीक से हटकर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपने अनुराग कश्यप का नाम तो जरूर सुना होगा। पिछले कुछ सालों में अनुराग ने ब्लैक फ्राइडे, नो स्मोकिंग, गुलाल और देव डी जैसी कुछ बेहतरीन फिल्में हिन्दी फिल्मों के दर्शकों को दी हैं।
नवोदित फिल्मकारों में अनुराग के नाम का बड़ा बोलबाला है। इन्हीं के छोटे भाई हैं अभिनव कश्यप। जिनके निर्देशन में 2010 की सुपरहिट फिल्म दबंग आई थी। दबंग अभिनव की पहली फिल्म थी। दबंग ने साल 2010 में सफलता के सारे रिकार्ड तोड़ दिए जिससे ना सिर्फ सलमान खान को बल्कि उनके भाई अरबाज के प्रोडक्शन हाउस को भी बड़ा फायदा पहुंचा।
अब दबंग की सीक्वेल बनने की बात चली तो उसेक निर्देशन की जिम्मेदारी अभिनव को ही मिला। मगर ना जाने खान भाईयों और अभिनव के बीच ऐसा क्या हो गया कि अभिनव ने फिल्म करने से मना कर दिया और अरबाज ने कह डाला कि दबंग 2 वो खुद निर्देशित करेंगे।
बस.. अब दबंग के चक्कर में खान भाईयों (सलमान और अरबाज) और कश्यप भाईयों (अभिनव और अनुराग) में वाक् युद्ध शुरु हो गया है। वैसे सलमान खान से दुश्मनी मोल लेनी कितनी मंहगी पड़ सकती है तो कश्यप बंधु जानते ही होंगे। हम तो उनको यही सलाह देंगे कि भाई लोगों...बॉलीवुड के इस दबंग से बच कर रहना।


Click it and Unblock the Notifications