'हिटलर' की गर्लफ्रेंड बन कर फंस गई नेहा धूपिया

देखें - नेहा धूपिया की गैलरी
नेहा धूपिया डियर फ्रेंड हिटलर में हिटलर की प्रेमिका इवा ब्राउन का किरदार निभा रही हैं। पहले हिटलर के रोल को अनुपम खेर कर रहे थे। बाद में कुछ दिक्कतों की वजह से अनुपम खेर ने यह फिल्म छोड़ दी। इसके लिए बॉलीवुड में कई खबरें सुनने में आ रही हैं। किसी ने कहाकि अनुपम खेर को हिटलर के जबर्दस्त निगेटिव इमेज से समस्या थी। तो किसी ने बताया कि फिल्म के प्रोड्यूसर से उनका कुछ झगड़ा हो गया था।
अनुपम खेर के फिल्म छोड़ने बाद हिटलर के रोल के लिए दूसरे अभिनेता की तलाश जारी थी। आखिरकार लंबे समय तक ढूंढने के बाद हिटलर के रोल के लिए अभिनेता रघुवीर यादव ने हामी भरी। रघुवीर के हिटलर बनने की खबर सुन कर नेहा परेशान हो गईं। एक ओर तो खुद को रघुवीर की गर्लफ्रेंड के रोल में देख नहीं पा रहीं दूसरी ओर रघुवीर के इस रोल को करने के बाद फिल्म की सफलता की जो भी गारंटी थी, वह भी खत्म हो गई। इसलिए नेहा आजकल अनुपम खेर को गैरपेशेवराना करार देकर अपनी भड़ास निकालती फिर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications