..................... Anupam Kher remembers the time when he became bankrupt and Amitabh Bachchan gave him biggest lession। जब कंगाल हो गए थे अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन ने दी थी जिंदगी की सबसे बड़ी सीख - Hindi Filmibeat

Anupam Kher जब घमंड की वजह हो गए थे कंगाल, Amitabh Bachchan ने दी थी बड़ी सीख

Amitabh Anupam Kher

सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म 'उंचाई' को दर्शक पसंद कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद भी फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। पिछले दिनों टीम फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में अनुपम खेर ने कई इंटरव्यू दिया है।

एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने शेयर किया है कि उन्होंने 2004 में ऐसा भी वक़्त देखा था, जब वो पूरी तरह से कंगाल हो गए थे। लेकिन, उन्होंने फिर से करियर की शुरुआत की। अनुपम खेर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि, वो बिल्कुल भी बिजनेस माइंडेड नहीं हैं और यही कारण है कि 2004 में उन्हें पैसों की किल्लत देखनी पड़ी थी।

अनुपम खेर ने बताया कि अमिताभ बच्चन की वजह से उन्होंने फिर से नई शुरुआत की। कपिल शर्मा के शो में अनुपम खेर ने शेयर किया कि, कैसे अमिताभ बच्चन ने उनके घमंड को दूर कर अक्ल ठिकाने लगा दी थी।

अनुपम खेर बोले

अनुपम खेर बोले

अनुपम खेर ने कहा- मैं 25-30 फिल्में कर चुका था। मुझे पंखा और एसी चाहिए होता था। चेन्नई में शूटिंग के दौरान मैं पूछ रहा था कि एसी किधर है। एसी के बिना मैं एक्टिंग नहीं कर पा रहा था। मैं बोल रहा था पंखा लाओ। तभी मैंने पूछा पहला सीन किसके साथ है और सामने वाले ने कहा बच्चन सर के साथ।'

अमिताभ बच्चन को देख हैरान रह गए अनुपम खेर

अमिताभ बच्चन को देख हैरान रह गए अनुपम खेर

अनुपम खेर ने शेयर किया कि उन्होंने अमिताभ बच्चन को सेट पर देखा दाढ़ी, मूंछ, विग लगाए बैठे हुए हैं। मैं खुद उनके पास जाकर हैलो सर बोला।

अमिताभ बच्चन के व्यवहार ने दी सीख

अमिताभ बच्चन के व्यवहार ने दी सीख

अमिताभ बच्चन ने मुझे देखकर कहा आइए-आइए बैठिए, मैंने आपकी 'सारांश' देखी है। उन्होंने अपने पास बैठने के लिए कहा। मैंने उनसे पूछा - सर इतनी गर्मी में आप दाढ़ी, मूंछ और विग लगाए बैठे हैं, आपको गर्मी नहीं लग रही है? लेकिन, अमिताभ बच्चन ने उनसे कहा- 'गर्मी का सोचो अनुपम तो गर्मी लगती है नहीं सोचो तो नहीं लगती है।'

अनुपम खेर को मिली सीख

अनुपम खेर को मिली सीख

अनुपम खेर को अमिताभ बच्चन से सीख मिली और साथ ही दोनों साथ स्क्रीन शेयर करते अब 'उंचाई' में नजर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X