अनुपम खेर ने नहीं लौटाये पैसे

लेकिन अनुपम इन दिनों फिर से चर्चा में आ गये हैं। इस फिल्म के सिलसिले में उन पर कुछ आरोप लगाये जा रहे हैं। फिल्म के को-प्रोडयूसर नलिन सिंह ने अभिनेता अनुपम खेर पर फिल्म के छोड़े जाने के बाद भी साइनिंग अमाउंट नहीं लौटाया है। अपने प्रशंसकों के विरोध के बाद अभिनेता अनुपम खेर ने शुरुआती समय से ही फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया था।
खेर ने इस बारे में कहा है कि फिल्म में काम करने से मना करने के बावजूद उनके नाम का इस्तेमाल होता रहा है। वे इस रकम को मुआवजे की तरह रख रहे हैं। वही नलिन सिंह की कहना है कि फिल्म शुरू होने से पहले अनुपम खेर को चार लाख रुपये की रकम दी गयी थी। लेकिन वे जब काम ही नहीं कर रहे तो वे उस पैसे को कैसे रख सकते हैं। गौरतलब है कि फिल्म जल्दी ही रिलीज होनेवाली है और अब देखना यह है कि अनुपम व फिल्म के मेकर्स की लड़ाई का हश्र क्या होता है।
;

Click it and Unblock the Notifications