सिंगल स्क्रीन्स के अलावा जी5 पर भी रिलीज होगी आयुष शर्मा की अंतिम? सलमान खान के साथ धमाका!
मेगास्टार सलमान खान की फिल्में काफी चर्चा में हैं लेकिन इस वक्त आयुष शर्मा की अंतिम को लेकर खबर सामने आ रही है। गौरतलब है कि इस फिल्म के लीड रोल में आयुष शर्मा हैं और सलमान खान का भी छोटा सा किरदार इस फिल्म में नजर आने वाला है। बता दें कि इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है। लेकिन अब एक खबर सामने आई है जो कि फैंस को काफी खुश करने वाली है।
बॉलीवुड हंगामा की एक खबर है कि इस फिल्म का प्रीमियर जी5 पर होगा जबकि फिल्म सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। हालांकि ये खबर कितनी सच है इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

अगर ऐसा होगा है तो आयुष शर्मा भी अपना डिजिटल डेब्यू इस फिल्म से करने वाले हैं। पता चला था कि मेकर्स ऐसा फैसला इसलिए ले रहे हैं क्योंकि अभी लोग घरों से निकलकर काफी कम थिएटर्स तक आ रहे हैं और इससे लोग ज्यादा फिल्म नहीं देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications