NO Piracy के खिलाफ सलमान,,शाहरूख और आमिर एक साथ..किरण राव की प्लानिंग !
एक तरफ आमिर खान जहां अपनी अगली फिल्म ठग आॅफ हिंदुस्तान की तैयारी में बिजी हैं। वहीं उनकी पत्नी किरण राव एक दिलचस्प एड कमर्शियल बनाने की तैयारी कर रही हैं।
सिनेमाघर में फिल्म देखने के दौरान एंटी स्मोकिंग ऐड और फिल्म के बीच दिखने वाले नो स्मोकिंग की चेतावनी वाले एड अब दर्शकों के सामने नए अंदाज में दिखाई जायेगी। इस ऐड को बनाने की जिम्मेदारी किरण राव ने उठाई है।
अक्सर फिल्म देखने के पहले नो स्मोकिंग से जुड़ा हुआ वही पुराना घिसा-पीटा ऐड ना जाने हम कितने सालों से देख रहे हैं। फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया के सीईओ कुलमीत मक्कर और केंद्र सरकार के बीच इस सिलसिले में बातचीत शुरू है।
मिली जानकारी के अनुसार इस ऐड की मेकिंग के लिए डायरेक्टर किरण राव को चुना गया है। हाल ही में नो स्मोकिंग के ऐड से क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को जोड़ा गया।

इसी तरह नए ऐड में बॉलीवुड के टॉप स्टार को जोड़ने की प्लानिंग की जा रही है। इसके साथ एक और ऐड बनाने की योजना है जिसमे फिल्म से जुड़े स्टार फिल्मों की पायरेसी रोकने की गुजारिश करते हुए नजर आयेंगे। सलमान ,शाहरूख और आमिर एक साथ इस ऐड का हिस्सा बन सकते हैं।
गौरतलब है कि आमिर खान की तरह किरण राव भी फिल्म मेकिंग में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही फिल्म मेकिंग से की थी। चलिए जानते हैं कि कैसे किरण राव एक परफेक्ट फिल्म मेकर हैं।


Click it and Unblock the Notifications