ओटीटी की अश्लीलता पर भड़के दिग्गज अभिनेता, बोले- 'इनकी क्या औकात है, दो कौड़ी की भी नहीं है'

annu kapoor

अन्नू कपूर एक अभिनेता होने के साथ साथ एक बेहतरीन वक्ता भी हैं और अक्सर उनके बयान सामने आकर वायरल होते रहते हैं। कई बार वो कुछ ऐसा कह जाते हैं जो कि लोगों सोचने पर मजबूर कर देता है। इस वक्त वो ओटीटी पर भड़के हुए हैं और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको भी जानना चाहिए।

दरअसल अन्नू कपूर को ओटीटी से कोई समस्या नहीं है बल्कि इसके कंटेंट और उसकी नग्गनता पर वो बोले हैं। अन्नू कपूर का कहना था कि, ''ओटीटी भी फिल्ममेकिंग से जुड़ा है बस आप उसमें थोड़ा ज्यादा ही खुल गए हैं।

जैसे ही आप कपडे खोलना शुरू करते हैं वैसे देखने वालो की आदत बढ़ जाती है। ओटीटी छोटी जगह नहीं है। ये ओटीटी बनाने वाले जो हैं, ये जो आपके बड़े-बड़े प्लेयर्स हैं इनके पास इतना पैसा है। अब ये जनता का पैसा या कहां से वसूला है ये नहीं जानता।"

इस दौरान अन्नू कपूर इंडियन एक्सप्रेस से बात कर रहे थे और उन्होने भड़कते हुए कहा, "आपको समाज तो ऐसा बनाना पढ़ेगा कि समाज का व्यक्तिगत फैसला करे। मुझे ये देखना है या कुछ और... जिस दिन समाज ऐसा बन गया कि मुझे न्यू़डिटी नहीं देखनी है, गंदी चीज नहीं सुननी है, किसी की मजाल है.. ये ओटीटी, इनकी औकात क्या है, इनकी कोई औकात नहीं। है, दो कोढ़ी की औकात है।''

अन्नू कपूर का ये बयानत तेजी से वायरल हो रहा है और उन्होने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की क्लास लगा दी है। अन्नू कपूर ने टॉप के ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की कड़ी आलोचना की है। हालांकि देखना वाली बात ये होगी कि अन्नू कपूर की इस बात से कितने लोग सहमत होते हैं। वर्कफ्रंट पर अन्नू कपूर ड्रीम गर्ल 2 को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी उनकी ये फिल्म सामने आने वाली है।

Read more about: annu kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X