नाना अन्ना हजारे बन, कर सकते हैं अनशन

अन्ना के इसी आंदोलन ने अब बॉलीवुड को भी एक नया टॉपिक दे दिया है खबर आयी है कि अन्ना के इस अनशन को अब पर्दे पर भी दिखाया जाएगा। एक बुरा आदमी नाम की इस फिल्म को इशराक शाह बना रहें है, जो अन्ना हजारे के आंदोलन पर ही अधारित होगी। हमारे पास पहले ये खबर आयी थी इस फिल्म में रघुबीर यादव को लिया जाएगा। लेकिन अब इस किरदार के लिए नाना का भी नाम लिया जा रहा है।
हम बता दे कि नाना पाटेकर पर्दे पर हमेशा ही गंभीर रोल करते हुए ही नज़र आते है। इसके अलावा नाना का दूसरा रूप कॉमेडी फिल्म हाउसफुल में भी देखने को मिला था।
anna hazare अन्ना हजारे आंदोलन इशराक शाह एक बुरा आदमी नाना पाटेकर बॉलीवुड bollywood ek bura aadmi ishraq shah movement nana patekar


Click it and Unblock the Notifications