OUCH: एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से हाथ से निकले सलमान और सुलतान!
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का ब्रेकअप हो चुका है लेकिन इस ब्रेकअप की वजह से दो लोगों को काफी मुश्किल होने वाली है - अंकिता लोखेंडे और उनका करियर। वो भी तब जब उन्होंने प्यार के लिए सुलतान जैसी बड़ी फिल्म हाथ से जाने दी।
अगर खबरों की मानें तो अंकिता लोखंडे ने सुलतान के रोल के लिए ऑडीशन दिया था और वो इस रोल के लिए लगभग फाइनल थीं लेकिन फिर सुशांत सिंह राजपूत और यशराज फिल्म्स में हुई उनकी अगली फिल्म के लिए बहस।
["ना मैं लड़कीबाज़ हूं....ना वो शराबी...बस ब्रेकअप होना था"]
बस इसके बाद अंकिता का नाम सुलतान से हटा दिया गया। पर अंकिता ने इस बात पर ज़्यादा रिएक्ट इसलिए नहीं किया क्योंकि उन्हें वैसे भी सुशांत के साथ घर बसाना और वो कई सालों से सुशांत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी।
लेकिन अब जब रिलेशनशिप ही नहीं, तो अंकिता को अपनी ये गलती वाकई काफी बड़ी लग रही होगी। क्योंकि सलमान खान के साथ फिल्म करने का मौका गंवाना भी काफी बड़ी गलती ही है।
[सुशांत सिंह राजपूत को यशराज फिल्म्स का धोखा!]
हालांकि अब जब अंकिता बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं तो उम्मीद है कि उनकी पारी सक्सेसफुल हो जैसे इन टीवी एक्ट्रेसेस की रही -


Click it and Unblock the Notifications