अंकिता लोखंडे ने क्या कर ली है सगाई? तस्वीर LEAK होने के बाद अटकले तेज !
मणिकर्णिका फेम अंकिता लोखंडे इन दिनों बिजनेसमैन विकी जैन को डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अंकिता लोखंडे को लेकर तो अफवाहे तेज हो गई कि उन्होंने लॉकडाउन में सगाई कर ली है। ऐसे गॉसिप्स तब तेज हो गए जब अंकिता लोखंडे लॉकडाउन में रिंग की तस्वीर शेयर की। फिर क्या फैंस के बीच सगाई की खबरें तेज हो गई। देखिए अंकिता लोखंडे की तस्वीर।
अंकिता ने अपने रिलेशनशिप के बारे में किसी से छुपाया नहीं है। वह खुलेआम विकी संग अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। वह आए दिन विकी संग खूब फोटो वीडियो शेयर करती हैं। बता दें अंकिता ने हाल में ही कंगना संग मणिकर्णिका से डेब्यू किया था। अंकिता लंबे समय से टीवी के शो पवित्र रिश्ता का हिस्सा रह चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications