Priyanka Chahar Choudhary: प्रियंका की प्यारी तस्वीरों पर अंकिता गुप्ता भी हार बैठे अपना दिल, कह दी मन की बात

Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस फेम प्रियंका चहर चौधरी अपनी अंदाओं से हमेशा ही फैंस के दिलों पर राज करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चहर चौधरी ने सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि इतनी खूबसूरत हैं कि एक्ट्रेस के खास दोस्त अंकित गुप्ता भी अपना दिल हार बैठे हैं।
बिग बॉस 16 में नजर आई प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट फोटोशूट की 6 तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें कलरफुल स्लीवलैस वन पीस क्रॉप टॉप पहने बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है।
एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी काफी खूबसूरत लग रही है। उनके चेहरे की मुस्कान देखने लायक है। लुक की बात करें तो, उन्होंने अपने बाल बांध रखे हैं। उन्होंने लिपस्टिक लगा रखी है।
प्रियंका चहर चौधरी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और देखकर तारीफ कर रहे हैं, साथ ही इन तस्वीरों पर प्रियंका के खास दोस्त ने भी कमेंट किया है।
प्रियंका चहर चौधरी की फोटो पर बिग बॉस में उनके करीबी रहे अंकित गुप्ता ने लिखा है, 'दैट स्माइल।' इसके साथ उन्होंने दिल की इमोजी भी शेयर की है। फैंस को अंकित का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
गौरतलब है कि, अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी ने कई टेलीविजन शोज में भी काम किया है। दोनों की जोड़ी दर्शकों के बीच पहले से काफी फेमस थी। इसका लाभ दोनों को बिग बॉस 16 में भी हुआ। अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी भले ही बिग बॉस 16 ना जीत पाए हो लेकिन उन्होंने इस शो के माध्यम से काफी लोकप्रियता बटोरी है, जिससे उन्हें कई प्रोजेक्ट मिले है और दोनों को लाभ भी हुआ है। दोनों को साथ में फैंस बहुत पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications