बिकनी से परहेज नहीं : अंजना सुखानी
बालीवुड अभिनेत्री अंजना सुखानी को बिकिनी पहनने से परहेज नहीं है। उन्होंने कहा है कि अगर रोल के मुताबिक बिकिनी पहनने की जरूरत पड़ी तो इससे परहेज नहीं करेंगी।
'गोलमाल रिटर्न्स' और 'सलामे इश्क' जैसी फिल्मों में ग्लैमरस रोल निभा चुकी अंजना सुखानी बिकिनी में नजर आने वाली अभिनेत्रियों की जमात में शामिल नहीं हुई हैं। अंजना ने कहा, "बिकिनी में दिखना फिलहाल मेरी ख्वाहिश नहीं है, पर अगर किसी किरदार के लिहाज से मुझे यह करना पड़ा तो इससे परहेज नहीं करूंगी। मैं अपने करियर को लेकर संजीदा हूं और अगर ऐसा फैसला इससे जुड़ा हो तो मैं पीछे क्यों हटूंगी?"
करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, मिनीषा लांबा और अमीषा पटेल जैसी अभिनेत्रियों बिकिनी में नजर आ चुकी हैं। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के साथ कैडबरी के विज्ञापन में दिखाई देने वाली अंजना का कहना है कि सिर्फ सुर्खियां बटोरने या लोगों का ध्यान खींचने के लिए बिकिनी पहना मुनासिब नहीं है। वह कहती है, "आप कुछ भी पहनिए, ज्यादा महत्व नहीं रखता। अंतत: आपकी प्रतिभा ही काम आती है। सुंदर दिखना अच्छी बात है, पर लोग प्रतिभा को ही महत्व ज्यादा देते हैं। इसलिए सुंदरता और प्रतिभा दोनों में संतुलन रखा जाए।"


Click it and Unblock the Notifications