अनिल कपूर सोनम के साथ काम नहीं करेंगे
फिल्म सांवरिया के बाद अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर हिट हीरोइन बन गई है. वह अपनी दूसरी फिल्म निर्देशक राकेश मेहरा के साथ दिल्ली 6 कर रही है.
फिल्म में राकेश मेहरा ने अनिल कपूर को एक विशेष भूमिका देने का आफर भी दिया लेकिन अनिल ने इस फिल्म में सोनम के होने के कारण इसे ठुकरा दिया.
अनिल कपूर ने बताया कि न सिर्फ इस फिल्म में उसे सोनम के साथ भूमिका दी गई बल्कि उसे सोनम के साथ आठ दस फिल्मो के आफर दिये गये.
अनिल ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि सोनम राकेश मेहरा जैसे जैसे निर्देशक के साथ काम कर रही है. राकेश ने आखिरकार रंग दे बसंती जैसी फिल्म बनाई हैं


Click it and Unblock the Notifications