..................... Anil Kapoor to play father to son Harshvardhan Kapoor in Abhibav Bindra biopic - Hindi Filmibeat

स्पोर्ट्स बायोपिक में बेटे हर्षवर्धन के पिता के किरदार में नजर आएंगे अनिल कपूर!

अनिल कपूर अभिनव बिंद्रा की बायोग्राफी में हर्षवर्धन कपूर के पिता का किरदार निभा सकते हैं।

By Shweta

अनिल कपूर जल्द ही अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के पिता के रोल में परदे पर नजर आ सकते हैं। ये एक स्पोर्ट्स बायोपिक होगी। जी हां हर्षवर्धन कपूर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आ सकते हैं और उनके पिता की भूमिका खुद अनिल कपूर निभाएंगे।

[ सलमान खान के फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं..शुरू हो गया Tubelight Month ]

मीडिया रिर्पोट्स की माने तो अभिनव बिंद्रा की इस बायोपिक के लिए अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर फाइनल भी हो चुके हैं और ना सिर्फ फाइनल हुए हैं बल्कि उन्होंने फिल्म साइन भी कर ली है। अभिनव बिंद्रा भारतीय प्रोफेशनल शूटर हैं। वो ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल भारत के लिए ला चुके हैं।

anil-kapoor-to-play-father-to-son-harshvardhan-kapoor-in-abhinav-bindra-biopic

वाकई अगर ये खबर सच है तो अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर को साथ में स्क्रीन शेयर करते देखना दिलचस्प होगा। हर्षवर्धन कपूर भावेश जोशी की शूटिंग खत्म कर चुके हैं और अनिल कपूर भी मुबारका के प्रमोशन में जुट जाएंगे। यहां से फ्री होने के बाद दोनों इस फिल्म की तैयारियों में जुट जाएंगे।

अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर जल्द ही बिंद्रा परिवार से भी मिल सकते हैं ताकि उनके परिवार को अच्छे से जाने समझें और फिर फिल्म की शुरूआत करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X