अनिल कपूर के इस विदेशी हमशक्ल को देखकर हैरान रह जाएंगे आप, धड़ाधड़ वायरल हो रही तस्वीरें
अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे फिट और एक्टिव एक्टर में गिने जाते हैं। 63 वर्षीय अनिल कपूर की एनर्जी के सामने बड़े-बड़े स्टार्स भी फीके पड़ जाते हैं। खास बात यह है कि उम्र के इस पड़ाव में भी अनिल कपूर अपने से कई साल छोटे एक्टर्स को भी लुक के मामले में टक्कर देते नजर आते हैं। लेकिन, अब अनिल कपूर का एक हमशक्ल सामने आया है जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
अनिल कपूर का यह विदेशी हमशक्ल काफी हद तक उनकी तरह ही दिखता है। इंटरनेट पर इस शख्स की तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर एक बार आप भी धोखा खा जाएंगे। अनिल कपूर के इस हमशक्ल का नाम जॉन एफर है। जॉन एफर ने अपनी और अनिल कपूर की तस्वीर कोलाज बनाकर शेयर की है। एक तस्वीर में कम उम्र के अनिल कपूर नजर आ रहे हैं।

वहीं, दूसरी तस्वीर में विदेशी मूल के जॉन एफर। उन्होंने अपनी मिरर सेल्फी पोस्ट की है। जॉन की ये तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई है। अनिल कपूर के हमशक्ल ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है- 'मैं उस बॉलीवुड कॉल टीबीएच का इंतजार कर रहा हूं, वह कहां हैं? अनिल कपूर के बच्चे एक अच्छे एक्टर्स हैं, ऐसा मेरे पिता कहते थे।'
अनिल कपूर के कई फैंस भी इस तस्वीर पर लगातार कॉमेंट कर रहे हैं। कई यूजर ने तो यहां तक लिखा है कि जॉन एफर जल्द ही बॉलीवुड में होंगे। जॉन एफर तस्वीरों में काफी फिट और हैंडसम नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनिल कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी हैं। साथ ही वो सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
