आखिर अनिल को क्यों होगा सोनम कि बिकनी पर एतराज?

इन दिनों सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'बेवकूफियां' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में उन्होंने बिकनी पहन कर काफी उत्तेजक दृश्य दिये हैं जिसके बारे में खुद उनके पापा अनिल कपूर का कहना है कि उनकी बेटी की फिल्म 'बेवकूफियां' तो अब हिट हो जायेगी उन्होंने कहा कि इससे फिल्म को एक अच्छी शुरुआत मिलेगी।

जिस पर सोनम ने कहा कि, "उन्हें इसके बारे में पता था। मेरे पिता एक कलाकार हैं और बहुत खुले विचार के हैं। इसलिए ही मुझे अपनी बिकनी से कोई टेंशन नहीं हैं। सोनम ने कहा, मेरी बिकनी पहनने को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थीं। लेकिन उन्हें इसके बारे में पता था और वह इसके साथ सहज थीं।

सोनम की बिकनी पर बोले पापा अनिल..अब तो 'बेवकूफियां' हिट हो गयी

अब सोनम भले ही अपने पापा को खुले विचारों वाला कहें लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर क्यों अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर की बिकनी पर सवाल खड़े करेंगे क्योंकि अनिल कपूर ने खुद ना जाने कितनी बिकनी पहनें हिरोईनों के साथ रोमांस किया है।

Did You Know: माधुरी ने अनिल कपूर संग दिया था बिकनी सीन

किमी काटकर से लेकर डिंपल कपाड़िया तक, माधुरी-जूही से लेकर बिपाशा बसु तक ..कई सेक्सी हसीनाओं के साथ अनिल कपूर ने पर्दे पर काफी उत्तेजक रोमांस किया है। इनमें से सभी ने अनिल कपूर के साथ बिकनी पहनकर उन्हें लुभाने की कोशिश भी की है।

ऐसे में जब पिता का यह हाल है तो वह किस आधार पर बेटी सोनम कपूर को बिकनी और इंटिमेट सींस करने से रोक सकते हैं। गौरतलब है कि नुपुर अस्थाना निर्देशित 'बेवकूफियां' में आयुष्मान खुराना सोनम के सहकलाकार के रूप में नजर आएंगे।

Did You Know: माधुरी दीक्षित ने अपने सफलतम करियर में सिर्फ 'तेजाब' फिल्म में बिकनी पहना था। जिसमें हीरो अनिल कपूर थे। फिल्म में अनिल कपूर ने बिकनी पहनी माधुरी दीक्षित को गोद में उठाकर स्विमिंग पूल पर फेंका था जिस पर लोगों ने काफी शोर मचाया था। जिसके बाद सेंसर को वह सीन कट करना पड़ा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X