..................... Anil Kapoor hinted Mr India sequel film after 35 years - Hindi Filmibeat

35 साल बाद बनेगा ब्लॉकबस्टर सीक्वल, इतना बड़ा खुलासा, जानें कौन सी है फिल्म

इन दिनों बॉलीवुड में सीक्वल का दौर चल रहा है। सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक हर सुपरस्टार इस ट्रेंड को फॉलो करता नजर आ रहा है। इसी बीच एक और बड़ी फिल्म के सीक्वल को लेकर खबरें आ रही हैं। ये फिल्म है 35 साल पहले रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म मिस्टर इंडिया। जी हां! अनिल कपूर और श्रीदेवी की इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल देखने को मिल सकता है वो भी तीन दशकों बाद।

[अजय देवगन का एक और Dhamaka, नई फिल्म फाइनल, 2019 हो गया बुक]

35 साल पहले आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में गिनी जाती है। इस साइ-फाइ फिल्म का हर किरदार अपने आप में ऐतिहासिक है। और तो और इस फिल्म के गाने 3 दशकों बाद भी हिट हैं। वहीं मोगैम्बो जैसा विलेन शायद ही बॉलीवुड में दूसरी देखने को मिला हो। ये फिल्म एक ऐसे आविष्कार की कहानी है जिसमें एक खास तरह की घड़ी पहनने से अनिल कपूर का किरदार गायब हो जाता है। वो सबको देखकर सकता है लेकिन उसे कोई नहीं देख सकता। ये सुपर पावर मिलने के बाद शुरू होती है अन्याय के खिलाफ लड़ाई की कहानी।

anil-kapoor-hinted-mr-india-sequel-film-after-35-years

हाल ही में इस फिल्म को लेकर अनिल कपूर ने आईफा अवॉर्ड के दौरान बात की। उन्होंने कहा कि वे अमरीश पुरी और श्रीदेवी दोनों को बहुत मिस करते हैं। सुपरहिट फिल्म के सीक्वल को लेकर अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि "हर फिल्म का अपना नसीब होता है। जब उसे बनना होगा.. बन जाएगा।"

बता दें कि खबरें थी कि पूरी टीम एक बार फिर साथ आएगी और 'मिस्टर इंडिया' का सीक्वल बनेगा, लेकिन फरवरी में हुई श्रीदेवी की असामयिक मृत्यु से सबकुछ रुक गया। उनके इस बयान से मिस्टर इंडिया के सीक्वल की खबरें तेज हो गईं। बहरहाल, आगे जानें बॉलीवुड की आने वाली 10 बड़ी सीक्वल फिल्मों के बारे में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X