पॉवर' के लिए गंजे हुए अनिल कपूर?
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने तेजाब में टरोरी का रोल प्ले किया और इस समय वह अमेरिका के टलीविजन चैनल में होस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। उनके इस रोल को अमेरिकी दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। 50 वर्षीय अभिनेता अनिल अब अपनी अगली फिल्म पॉवर में विलेन के रूप में दर्शकों से मुखातिब होंगे। वह गंजे और बुरे अभिनेता के रूप में बढ़े पर बहुत जल्द आ रहे हैं।
अनिल कपूर अपने इस रोल के लिए अपनी ही फिल्म मिस्टर इंडिया के विलेन अमरीश पुरी से प्रेरणा लेने जा रहे हैं। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने विलेन का किरदार निभाया था। यह रोल लोगों के बीच आज तक पॉपुलर है। लेकिन वह इस फिल्म के लिए विग का इस्तेमाल ना करके गंजे होने की सोच रहे हैं। वैसे भी गजनी आने के बाद से गंजे होने का फैशन काफी बढ़ गया है।
इस फिल्म में अनिल कपूर का रोल काफी स्टाइलिश औ र स्मार्ट है। वह टिपकल विलेन के रूप में नहीं दिखाई देंगे। इस फिल्म में अनिल के अलावा अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, अजय देवगन और अमीषा पटेल भी अभिनय करेंगे। फिरोज नाडियाडवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिरोज बताते हैं कि अनिल इस समय हॉलीवुड की बिग बजट फिल्म मिशन इंपॉसिबल 4 की शूटिंग कर रहे हैं। वे वहां से क्रिसमय के बाद लौटंगे और इस फिल्म के लुक में आएंगे। इसका मतलब है कि नये साल में हम अनिल को बिना बालों के देखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications