अमेरिका में बस गये अनिल कपूर

By Staff

Anil Kapoor
ये सोचने की बात है कि आजकल अभिनेता अनिल कपूर बॉलीवुड में दिखाई क्यों नहीं दे रहे। कुछ दिन पहले वह स्लमडॉग मिलिनेयर के एक अहम किरदार में दिखे थे। लेकिन वह भी बॉलीवुड नहीं हॉलीवुड फिल्म थी। पता चला है कि अनिल अब अपने वतन की फिल्म नगरी को छोड़ कर अमेरिका के छोटे पर्दे की शान बने हुए हैं।

अनिल कपूर इन दिनों लोकप्रिय अमेरिकी टेलीविजन श्रृंखला '24' के कार्यक्रम में नजर आ रहे हैं। इसमें अनिल मध्यपूर्व के एक काल्पनिक देश 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ कामिस्तान' के राष्ट्रपति उमर हसन का किरदार निभा रहे हैं। उनके इस किरदार को वहां काफी पसंद किया जा रहा है।

हसन एक ऐसे नेता है, जिसपर मध्यपूर्व के एक अशांत क्षेत्र में स्थायित्व लाने की जिम्मेदारी है। यह नेता संयुक्त राष्ट्र की यात्रा भी करता है, जहां उसकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति से होती है। हसन के जीवन का एक निजी पहलू भी है जो शो में उनके सार्वजनिक जीवन के समानांतर चलता है। हसन के एक महिला पत्रकार से प्रेम संबंध के चलते उनके और उनकी पत्नी के बीच कलह रहती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X