सोनम के ब्वॉयफ्रेंड को जानते तक नहीं अनिल कपूर

हाल ही में खबर आयी है कि दोनों फिर से नजदीक आ गये हैं और सोनम को दोबारा से मनाने की कोशिश कर रहे हैं। पुनीत मनीष मल्होत्रा के रिश्तेदार हैं, लेकिन इस बारे में जब अनिल कपूर से बात की गयी तो, उन्होंने साफ कह दिया वह पुनीत मल्होत्रा को जानते तक नहीं।
खबर मिल रही है कि हाल में जब सोनम बहुत अधिक बीमार पड़ गयीं थी, तो डॉक्टर ने सोनम को कहीं विदेश घूम कर आने की बात कही थी। इसी दौरान उनकी फिर से पुनीत से मुलाकात हो गयी। और फिर से वह प्यार जाग उठा। लेकिन लगता है पापा अनिल को बेटी की पसंद पसंद नहीं इसलिए वह पुनीत को पहचानने से भी इंकार कर रहे हैं।
खबर आ रही है कि सोनम अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं और पुनीत भी, लेकिन पुनीत ने सोनम से वादा कर दिया है कि वे जल्द ही उन्हें लेकर एक और फिल्म बनायेंगे। चूंकि फिल्म को सफलता मिली है और पुनीत मानते हैं कि सोनम उनके लिए लकी है, लेकिन सोनम जी आपके डैडी आपको तो पैंपरड चाइल्ड मानते हैं।
ऐसे में अगर आप अपनी मनमानी चलेंगे तो पापा तो नाराज हो जायेंगे। पापा ने तो साफ कह दिया है कि वह पुनीत को पहचानते भी नहीं। यह कह कर उन्होंने संकेत दे दिया है कि आप इस रिश्ते पर फिलहाल विराम लगा दें। अब देखना यह है कि अनिल कपूर द्वारा हेट की जा रही इस लव स्टोरी की हैप्पी इंडिंग होती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











