सलमान खान ने किया REJECT.. इस स्टार ने फाइनल किया 'नो एंट्री' सीक्वल!
रेस 3 की इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर ने कंफर्म किया है कि वे नो एंट्री की सीक्वल फिल्म नो एंट्री में एंट्री कर रहे हैं। जहां सलमान खान ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है। वहीं, अनिल कपूर ने कहा कि जल्द ही फिल्म की घोषणा कर दी जाएगी। अनीस बज्मी फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की कास्ट पूरी नहीं है।
हम 'रेस' को DHOOM से भी बड़ी फ्रैंचाइजी बनाना चाहते हैं- सलमान खान
नो एंट्री सीक्वल पर अनिल कपूर ने कहा कि, मैंने अभी तक फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी नहीं है। लेकिन जिसने भी पढ़ी है, सबने कहा है कि स्क्रिप्ट काफी मजेदार है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग कब से शुरु होगी, यह तय नहीं है। अनीस बज्मी से साथ मेरा अलग ही तरह का रिश्ता है। मैं उनकी फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट नहीं सुनता.. सीधे सेट पर पहुंच जाता हूं।

बता दें, वहीं सलमान खान ने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिये हैं। खबर थी कि सलमान फिल्म की स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे। 2005 में रिलीज फिल्म नो एंट्री में सलमान, अनिल कपूर, फरदीन खान ने मुख्य किरदार निभाए थे। लिहाजा, अनीस बज्मी यही कास्ट दोबारा चाह रहे थे। लेकिन सलमान ने फिल्म रिजेक्ट कर दिया।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान ने अब तक किन बड़ी फिल्मों को किया है रिजेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications