'नो एंट्री' सीक्वल में ये हिट जोड़ी हो गई फाइनल- सलमान खान ने किया REJECT
जाने कितने महीनों से नो एंट्री की सीक्वल फिल्म चर्चा में है। कभी फिल्म से सलमान खान का नाम जोड़ा जाता है, कभी किसी और का। बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर और अर्जुन कपूर नो एंट्री की सीक्वल फिल्म में फाइनल हो चुके हैं। दरअसल, सलमान खान ने लंबे समय तक फिल्म में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, जिसके बाद निर्माता ने अर्जुन कपूर को अप्रोच किया है। अनिल कपूर- अर्जुन कपूर की जोड़ी को मुबारकां में काफी पसंद किया गया था।
सलमान खान की 'भारत'- ये रहा फिल्म से भाईजान का FIRST LOOK
अनीस बज्मी फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की कास्ट पूरी नहीं है। 2005 में रिलीज फिल्म नो एंट्री में सलमान, अनिल कपूर, फरदीन खान ने मुख्य किरदार निभाए थे। लिहाजा, अनीस बज्मी यही कास्ट दोबारा चाह रहे थे। लेकिन सलमान ने फिल्म रिजेक्ट कर दिया।

दरअसल, सलमान के पास फिलहाल फिल्मों की लंबी लाइन है, लिहाजा इस फिल्म के लिए अगले कुछ सालों तक समय नहीं थी। वहीं, अफवाह यह भी है कि सलमान फिल्म की स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे इसीलिए उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दिया। बहरहाल, यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने किसी फिल्म को रिजेक्ट किया हो।
यहां जानें सलमान खान ने अब तक किन बड़ी फिल्मों को किया है रिजेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications