'अंग्रेजी मीडियम' के बाद इरफान खान का नया धमाका, फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट लीक !
इंटरनेशनल फिल्म स्टार इरफान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' को लेकर बिजी चल रहे हैं। करीना कपूर और राधिका मदान संग इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' पर क्रीटिक रिव्यू भी शानदार आए हैं। इस बीच इरफान खान के फैंस के लिए नई खुशखबरी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो इरफान खान की अपकमिंग फिल्म की जानकारी सामने आ गई है। हालांकि अभी खुद इरफान खान ने इन खबरों पर हामी नहीं भरी है।
मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो इरफान खान की अपकमिंग फिल्म का नाम 'अपनों से बेवफाई' है। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications