..................... Ananya Pandey flaunts her beauty with killer looks, Aditya Roy Kapur crazy seen photos - Hindi Filmibeat

कतिलाना अदाओं के साथ अनन्या पांडे ने बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, फोटो देख आदित्य फिर हार बैठेंगे अपना दिल!

Ananya Pandey

Ananya Pandey: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही खबरों में रहती हैं। फिल्मों के साथ साथ अनन्या पांडे का फैशन, उनका स्टाइल और उनकी फिटनेस सभी हमेशा लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर ड्रीम गर्ल 2 की अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Pandey) ने अपनी ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनको देखकर आदित्य रॉय कपूर अपना दिल फिर से हाल बैठेंगे।

अनन्या का कातिल अंदाज-

सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे ने जो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें वह रेड हॉट ड्रेस में नजर आ रही हैं। रेड ड्रेस वाली तस्वीरों में अनन्या पांडे ग्लैमर दिखाते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने एक फॉर्म-फिटिंग, हाई स्लिट स्कर्ट पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग लाल ब्रैलेट टॉप भी पहना।

इस लुक को अभिनेत्री ने खुले बालों और न्यूड मेकअप के साथ पूरा किया। साथ ही सिंपल सी एक्सेसरीज भी पहने दिखाई दीं, जिसने उनके लुक को और बढ़ा दिया। तस्वीरों को शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा सेलेब्रटिंग 'ड्रीम गर्ल 2'। जाहिर है कि इन दिनों अननन्या की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में कमला कर रही हैं।

अनन्या पांडे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अनन्या की इन तस्वीरों पर साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने भी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कमेंट करते हुए 'आग वाले इमोजी' शेयर किए हैं। इसके साथ ही सुजैन खान ने उन्हें 'मोस्ट ब्यूटीफुल डॉल' बताया है।

तस्वीरें फैंस के साथ साथ सेलेब्स को भी पसंद आ रही हैं। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और तमन्ना भाटिया ने भी अभिनेत्री की तस्वीरों पर दिल वाली इमोजी शेयर की है। इन तस्वीरों पर भले ही आदित्य ने कमेंट ना किया हो परंतु फैंस का मानना है कि आदित्य भी अनन्या की फोटोज देखकर दीवाने हो गए होंगे।

अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट-

वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों अनन्या पांडे अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की सफलता का मजा ले रही हैं। यह फिल्म राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी है, जिसमें पहली बार आयुष्मान और अनन्या को साथ देखा गया है। इसके बाद अब अनन्या पांडे सिद्धांर्थ के साथ खो गए हम कहां और वरुण धवन के साथ नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। अनन्या पांडे के पास इस वक्त लगातार एक के एक प्रोजेक्ट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X