जोया अख्तर की फिल्म में नजर आएंगी अनन्या पांडे? फ्रेश जोड़ी करेगी बड़ा धमाका!

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने अभी तक गिनी चुनी फिल्में ही की हैं लेकिन जितना लोग उनको पसंद करते हैं ये बात किसी से भी छिपी नहीं हैं। आए दिन उनको लेकर किसी ना किसी तरह की खबरें सामने आती रहती हैं और इस समय उनकी एक और फिल्म को लेकर खबर चर्चा में चल रही है। ऐसी खबरें हैं कि अभिनेत्री अनन्या पांडे बॉलीवुड की जानी मानी फिल्म निर्देशक ज़ोया अख्तर के साथ एक फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं जिसको लेकर बातचीत जारी है।

जैसे ही ये खबर सामने आई अनन्या पांडे के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं इस फिल्म के ऐलान का इंतजार कर रहे हैँ। पता चला है कि इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन काम का इस समय काफी तेजी से चल रहा है। हालांकि फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। जोया अख्तर की बात करें तो उन्होने कई शानदार फिल्में बनाई हैं जिनको काफी पसंद किया गया है।

प्रियंका चोपड़ा ने इस मैगजीन के लिए करवाया बोल्ड फोटोशूट, लंदन की सड़कों पर दिखा हॉट अंदाज!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X