'ब्रह्मास्त्र' सक्सेस के बीच अनन्या पांडे के साथ दिखे रणबीर कपूर, इस प्रोजेक्ट में साथ कर रहे काम
रणबीर कपूर इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। इसके पहले 'शमशेरा' ने भले बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया हो लेकिन 'ब्रह्मास्त्र' की बंपर ने कमाई ने सारी कसर पूरी कर दी है। फिल्म की सफलता के बीच रणबीर कपूर हाल ही में अनन्या पांडे के साथ स्पॉट हुए थे।
अनन्या पांडे ने खुद रणबीर कपूर के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों के साथ कैप्शन में अनन्या पांडे ने लिखा है- 'नया दिन, नया शूट, मेरे सबसे पसंदीदा बेस्ट फ्रेंड, हैशटैग दोस्त अस्त्र'। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर और अनन्या पांडे साथ में किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन दोनों किसी विज्ञापन में साथ नजर आ सकते हैं।

अनन्या पांडे द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स तो दोनों को साथ में एक ही फिल्म में कास्ट करने की भी सलाह दे रहे हैं। वहीं, अनन्या के पोस्ट को भी जमकर लाइक और कॉमेंट भी मिल रहे हैं। अनन्या पांडे इस तस्वीर में जहां बेहद खूबसूरत लग रही हैं वहीं, रणबीर कपूर हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं।
अनन्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो अब आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल में नजर आएंगी। इसके अलावा 'खो गए हम कहां' में वो सिद्धांत चतुर्वेदी के अपोजिट दिखेंगी। वहीं, रणबीर कपूर के पास फिलहाल लव रंजन की फिल्म है। इस फिल्म में वो पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। साथ ही वो रश्मिका मंदाना के साथ एनिमल फिल्म की भी शूटिंग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications