..................... बिकिनी में सेक्सी अनन्या पांडे को देख मस्ती करने लगे लोग, पूछा- 'नाइट मैनेजर कहां है?' Ananya Panday hot and bold Bikini pictures viral, People asked- 'Where is the night manager?' - Hindi Filmibeat

बिकिनी में सेक्सी अनन्या पांडे को देख मस्ती करने लगे लोग, पूछा- 'नाइट मैनेजर कहां है?'

ananya panday, aditya roy kapoor

काफी देखा जाता है कि अनन्या पांडे का कातिलाना लुक सोशल मीडिया पर नजर आए लेकिन इस वक्त उन्होने धमाका कर दिया है। बता दें कि अनन्या पांडे ने कुछ तस्वीरें और वीडियोज साझा किए हैं जिसमें वो बोल्ड होती दिख रही हैं।

छुट्टियां मना रहीं अनन्या पांडे ने एक तस्वीर पूल के किनारे से साझा की है और इसमें वो बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होने हाथ में नारियल लिया हुआ है और काफी हॉट लग रहीं हैं। अनन्या पांडे काफी समय के बाद इस तरह से खुलकर सामने आईं हैं।

इसके अलावा एक तस्वीरे में वो रेत पर बिकिनी पहने बैठी हुईं नजर आ रही हैं। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं वो धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं और लोग उनको काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों के साथ अनन्या पांडे ने कैप्शन में लिखा, ''blue baby.'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स भी चर्चा में हैं।

एक ने लिखा है, ''नाइट मैनेजर कहां है?'' एक का कहना था, ''क्या नाइट मैनेजर तस्वीरें ले रहा है?'' एक ने लिखा, ''अब लोग यह देखने के लिए एपी चश्मे पर ज़ूम करने की कोशिश करते हैं कि ये तस्वीरें किसने क्लिक कीं।''

एक ने लिखा, ''वाह 2023 और आप सभी अभी भी किसी के शरीर को शर्मसार करने में लगे हुए हैं।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोग इशारों में आदित्य रॉय कपूर के बारे में पूछ रहे हैं। हालांकि अनन्या पांडे ने किसी तरह का रिएक्शन्स अपने फैंस को लेकर नहीं दिया है।

अनन्या पांडे अक्सर अपने चाहने वालों के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करतीं रहती हैं और उनको काफी प्यार यहां से मिलता है। वर्कफ्रंट पर वो कई धमाकेदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और आखिरी बार वो फिल्म लाइगर में नजर आईं थीं और उनको काफी पसंद किया गया। हालांकि फिल्म नहीं चली और बॉक्स ऑफिस पर उतनी शानदार कमाई नहीं कर पाई। अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा इस फिल्म का हिस्सा थे और एक्शन शानदार था।

Read more about: ananya panday aditya roy kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X