अनन्या पांडे ने जीती आयुष्मान खुराना के अपोज़िट ड्रीम गर्ल 2 की रेस, तेजस्वी प्रकाश - सारा अली खान को पछाड़ा

अनन्या पांडे हाल ही में विजय देवराकोंडा के साथ अपने कॉफी विद करण एपिसोड के लिए चर्चा में थीं। अब खबर है कि अनन्या पांडे ने सारा अली खान और तेजस्वी प्रकाश को पीछे छोड़ते हुए आयुष्मान खुराना के अपोज़िट एक फिल्म हासिल कर ली है। ये फिल्म है सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल।

इस सीक्वल को सबसे पहले तेजस्वी प्रकाश को ऑफर किया गया था। तेजस्वी के बाद इस फिल्म को सारा अली खान को ऑफर किया गया। इसके बाद फिल्म की चर्चा खत्म हो गई।

ananya-panday-beats-tejasswi-prakash-sara-ali-khan-grabs-dream-girl-2-opposite-ayushmann-khurrana

अब खबर है कि आयुष्मान खुराना की इस फिल्म के सीक्वल के लिए अनन्या पांडे को फाईनल कर लिया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

होती रहती हैं आलोचनाएं

होती रहती हैं आलोचनाएं

अनन्या पांडे, चंकी पांडे की बेटी हैं और सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड। यही कारण है कि डेब्यू से पहले ही सबकी नज़रें अनन्या पर थीं और अक्सर स्टार किड होने के कारण उन्हें आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ता है। कभी अजीब बातें बोलने के लिए उनकी तुलना आलिया भट्ट से कर दी जाती है तो कभी उनके पिता चंकी पांडे होने के कारण उनका मज़ाक भी उड़ा दिया जाता है। लेकिन अनन्या सारी आलोचनाओं को सर आंखों पर लेकर इंडस्ट्री में आगे बढ़ रही हैं।

इंस्टाग्राम की क्वीन अनन्या

इंस्टाग्राम की क्वीन अनन्या

अगर नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों की बात करें तो इंस्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में अनन्या पांडे का नाम चौथे नंबर पर आता है। नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों में सबसे ज़्यादा फॉलोइंग है दिशा पाटनी फिर सारा अली खान और फिर कियारा आडवाणी की। अनन्या पांडे को इंस्टाग्राम पर 23.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

डेब्यू से ही हुई हैं ट्रोल

डेब्यू से ही हुई हैं ट्रोल

अनन्या पांडे ने अपना फिल्म डेब्यू साल 2019 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ किया था। इस फिल्म को क्रिटिक्स की आलोचनाओं का शिकार भले ही होना पड़ा लेकिन क्रिटिक्स ने अनन्या में संभावनाएं देखी थीं। इसके बाद 2019 में ही अनन्या पांडे पति, पत्नी और वो में दिखाई दीं। ये दोनों ही फिल्मों में दो हीरोइनें थीं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर में तारा सुतारिया और पति, पत्नी और वो में भूमि पेडनेकर। इन फिल्मों के कारण अनन्या पांडे को बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।

इशान खट्टर के साथ अगली फिल्म

इशान खट्टर के साथ अगली फिल्म

2019 के बाद 2020 में भी अनन्या पांडे खाली पीली में इशान खट्टर के साथ नज़र आईं। हाल ही में उनके और इशान खट्टर के रिलेशनशिप की भी काफी चर्चा है लेकिन अनन्या अपने काम पर पूरी तरह फोकस कर रही हैं। जहां उनकी तुलना अक्सर ही आलिया भट्ट से कर दी जाती है वहीं अनन्या पांडे को अपने करियर में दीपिका पादुकोण जैसा मुकाम हासिल करना है।

गहराईयां के बाद लाईगर

गहराईयां के बाद लाईगर

गहराइयां के लिए अनन्या पांडे को काफी तारीफ मिल रही है। वहीं कुछ लोग उनकी बेढब अभिनय के लिए उनकी आलोचना भी करते दिखे इन मिली जुली प्रतिक्रियाओं के बीच अनन्या पांडे लगातार पॉज़िटिव रहीं। गहराईयां के बाद अब वो अपनी अगली फिल्म लाईगर की तैयारी कर रही हैं। ये फिल्म 60 करोड़ में नेटफ्लिक्स ने खरीद चुकी है।

गहराईयां के लिए मिली आलोचना

गहराईयां के लिए मिली आलोचना

अनन्या पांडे को दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अमेज़ॉन प्राईम वीडियो की फिल्म गहराईयां में देखा गया था। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया था और इसे डायरेक्ट किया था कपूर एंड सन्स फेम शकुन बत्रा ने। फिल्म को ना ही पसंद किया गया और ना ही इसे दर्शकों का साथ मिला।

अगली फिल्म की तैयारी

अगली फिल्म की तैयारी

इन दो फिल्मों के अलावा, अनन्या पांडे के हिस्से में फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म खो गए हम कहां भी है। इस फिल्म में अनन्या पांडे एक बार फिर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नज़र आएंगी। इस फिल्म में द व्हाईट टाईगर फेम आदर्श गौरव भी दिखाई देंगे। फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है। इसके अलावा, अनन्या पांडे को अक्षय कुमार के अपोज़िट भी एक फिल्म मिल चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X