अनन्या पांडे और ईशान खट्टर का ब्रेकअप? सामने आया चौकाने वाला कारण!
अनन्या पांडे और ईशान खट्टर को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहीं हैं और दोनों के अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा रही है। हालांकि दोनों ने कथित रोमांस के बारे में चुप्पी साधे रखी है और किसी से इस बारे में कोई बात नहीं की है। हालांकि उनकी तस्वीरों और उनकी गुप्त छुट्टियों से सब पता चलता रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब कुछ ऐसी जानकारी सामने आई है जो कि फैंस को झटका देने के लिए काफी है।
खबरें हैं कि लगभग तीन साल तक डेटिंग करने के बाद अब दोनों अलग हो गए हैं। जी हां, 'खाली पीली' के सेट पर एक दूसरे के करीब आए अनन्या और ईशान अब अलग हो चुके हैँ। उन्होंने आपस में अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है।

यह भी कहा जा रहा है कि चीजें सकारात्मक रूप से समाप्त हुई हैं। पिंकविला के मुताबिक, ब्रेकअप के बावजूद अनन्या और ईशान के बीच दोस्ती बनी रहेगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर कोई प्रोजेक्ट उनके पास आता है तो वे एक साथ एक फिल्म कर सकते हैं।
एक सूत्र ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया कि दोनों ने महसूस किया कि चीजों को देखने का उनका तरीका एक-दूसरे से थोड़ा अलग था और इसलिए उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया।
अनन्या पांडे लगातार किसी ना किसी फिल्म का हिस्सा बनती रहती हैं लेकिन ईशान खट्टर काफी लंबे समय से नजर नहीं आए हैँ। हालांकि दोनों ही अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं और आने वाले समय में लोगों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैँ।


Click it and Unblock the Notifications