Ananya Panday Aditya Roy Kapur first pic: अफेयर की खबरों के बीच कैमरों में कैद अनन्या पांडे - आदित्य रॉय कपूर

Aditya Roy Kapur - Ananya Panday first picture

Ananya Panday Aditya Roy Kapur first pic इस समय इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है। मीडिया के कैमरों ने दोनों को एक साथ कैद किया है और तब से फैन्स इस बात की पुष्टि करने में जुट गए हैं कि ये बॉलीवुड का सबसे ताज़ा कपल है।

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, इस बात का खुलासा, कॉफी विद करण के इस सीज़न में हुआ था और ये खुलासा खुद करण जौहर ने किया था। हालांकि, अनन्या पांडे ने इस बारे में हामी नहीं भरी थी। अब कृति सैनन की दिवाली पार्टी पर कल रात आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को एक साथ देखा गया है।

दरअसल, पार्टी में जहां बाकी के स्टार्स, तस्वीरें और सेल्फी खींचने में व्यस्त दिखाई दिए वहीं आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे, सभी के कैमरों से दूर और भीड़ से दूर एक साथ एक दूसरे के साथ वक्त बिताते दिखे। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं ये खबर काफी पहले से सुर्खियों में हैं।

दरअसल, सूत्रों की मानें तो दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन अगर ये रिश्ता केवल दोस्ती का होता तो दोनों अब तक ये बात सार्वजनिक कर चुके होते। लेकिन चूंकि उनका रिश्ता दोस्ती से थोड़ा आगे बढ़ चुका है, इसलिए दोनों ही ये बात छिपाना चाहते हैं। जब से करण जौहर ने इस पर मुहर लगाई है तब से मीडिया भी केवल एक मौके की तलाश में है जहां आदित्य और अनन्या को एक साथ कैमरे में कैद किया जा सके। फिलहाल, फैन्स को ये जोड़ी काफी पसंद है, देखना ये है कि ये अफवाहें सच हैं या फिर केवल कोरी अफवाह निकलती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X