मैं बहुत बड़ा कुत्ता हूं, मैंने कभी औरतों की इज़्जत की ही नहीं है - साजिद खान

Recommended Video

Sajid Khan's SHOCKING Revelation on his behavior| FilmiBeat

अगर बॉलीवुड के मी टू मूवमेंट के तहत किसी के खिलाफ सबसे ज़्यादा लोगों ने खुलकर बोला तो वो हैं साजिद खान। और अब साजिद खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां वो अपने आप को कुत्ता कहते हुए नज़र आ रहे हैं। ये पुराना इंटरव्यू है फरीदुन शहरयार के साथ। इस इंटरव्यू में साजिद खान अपने बारे में बात करते हुए बता रहे हैं कि वो किस तरह के व्यक्ति हैं।

इस इंटरव्यू में साजिद खान बता रहे हैं कि मैं काफी बड़ा कुत्ता आदमी हूं। मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी औरतों के साथ बुरा बर्ताव किया है। इस वीडियो में जिस तरह साजिद खान अपने बारे में बात कर रहे हैं उससे साफ है कि वो अपने किए पर कभी भी शर्मिंदा नहीं थे।

an-old-interview-sajid-khan-goes-viral-where-he-calls-himself-a-dog

गौरतलब है कि एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने हमशकल्स की शूटिंग के दौरान साजिद खान के हाथों यौन शोषण का शिकार होने का इल्ज़ाम लगाया। उन्होंने जिस तरह अपनी आपबीती बताई उसे सुनकर हर किसी का दिल दहल गया। लेकिन ये मामला यहीं नहीं थमा।

इसके बाद एक एक करके, महिलाएं बाहर आने लगीं और बताने लगीं कि साजिद खान ने उनके साथ भी इसी तरह बर्ताव किया था। लेकिन मामला यहां भी नहीं थमा। क्योंकि इसके बाद बॉलीवुड हीरोइनें सामने आकर साजिद के खिलाफ बोलने लगीं जिनमें बिपाशा बसु, दीया मिर्ज़ा और ईशा गुप्ता शामिल थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X