सलमान खान के साथ 'किक' नहीं मिली.. एक्ट्रेस ने कहा- 'दबंग 3' जरूर करूंगी....

By Neeti

'दबंग 3' को लेकर सलमान खान फैंस काफी उत्साहित हैं। कुछ समय पहले यह घोषणा भी की गई थी कि साल 2017 की ईद को दबंग 3 के लिए लॉक किया जाएगा। लेकिन ऐसा हो ना पाया। बहरहाल, फिल्म को लेकर काफी नई नई बातें सामने आ रही हैं।

फिल्म के कास्ट की बात करें तो सलमान खान के अपोजिट एमी जैक्सन और वलूशा डीसूज़ा के होने की अफवाह है। जी हां, इस फिल्म में एक नहीं, बल्कि दो एक्ट्रेस होंगी। अब सोनाक्षी का फिल्म में ना होना.. लगभग फाइनल है..

[''सलमान खान ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया.. वह छोटी सोच के इंसान हैं..'']

Amy Jackson

वहीं, जब एमी से दबंग 3 में होने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा- 'दुर्भाग्य से मुझे सलमान खान की फिल्म किक छोड़नी पड़ी थी.. क्योंकि डेट्स को लेकर काफी परेशानी थी। लेकिन अब मैं सलमान खान के साथ जरूर काम करना चाहूंगी.. सलमान सुपरस्टार हैं.. उम्दा एक्टर हैं..' हम्मम.. उम्मीद करते हैं कि दबंग 3 में यह जोड़ी फाइनल हो जाए।

बहरहाल, यहां देखते हैं दबंग 3 से जुड़ी बातें-

दो एक्ट्रेस

खबरों की मानें तो दबंग 3 में एक नहीं, बल्कि 2 एक्ट्रेस होने वाली हैं। फिलहाल एमी जैक्सन और वलूशा डीसूजा पर बात चल रही है। जबकि सोनाक्षी सिन्हा ने होने की अटकलें भी तेज है।

दबंग की कहानी

दबंग 2 के प्रमोशन के दौरान ही सलमान खान ने दबंग 3 की बात की थी। तब उन्होंने कहा था कि दबंग 3 सीक्वल ना होकर एक तरह से प्रीक्वल होगी। यानि की उसमें चुलबुल पांडे की बैक स्टोरी दिखाई जाएगी।

नो साजिद वाजिद

अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में सलमान खान ने साजिद वाजिद की जगह हिमेश रेशमिया को मौका देने की ठान ली है। गौरतलब है कि साजिद वाजिद दबंग सीरीज़ की पहचान हैं।

परिणीति चोपड़ा

फिल्म से परिणीती चोपड़ा का नाम काफी बार जोड़ा जा चुका है। अब जबकि फिल्म में दो एक्ट्रेस लगभग फाइनल हो चुकी है.. उम्मीद है परिणीती को सुल्तान के बाद फिर धोखा मिलने वाला है।

2017 से शूटिंग शुरू

अरबाज खान ने कहा कि फिलहाल सलमान खान अपनी फिल्मों में बहुत बिजी हैं। लिहाजा इस साल दबंग 3 की शुरूआत नहीं हो सकती। लेकिन कोई शक नहीं कि अगले साल यह फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।

ईद 2018

रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग 3 साल 2018 की ईद पर रिलीज होगी। हालांकि अभी तक ऑफिशियली पुष्टि नहीं की गई है।

एक्ट्रेस भी दमदार

माना जा रहा है अरबाज खान इस बार फिल्म की एक्ट्रेस का किरदार भी दमदार बनाने जा रहे हैं। जो पिछली फिल्मों में नजरअंदाज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X