बॉयफ्रेंड संग घूमने जाने के लिए ब्रालेस हो गई ये एक्ट्रेस, कैमरे की नजर पड़ते ही दिख गया सबकुछ

Amy Jackson Video: बॉलीवुड जगत में ऐसी कई हसीनाएं हैं, जो अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। एक बार फिर से एक और हसीना ने अपने बोल्ड अंदाज से लोगों को हैरान कर दिया है। जी हां, हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में एमी जैकसन ने अपना हॉट अंदाज दिखाया है।
एमी का नया लुक
एमी जैकसन हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक संग स्पॉट हुई हैं। इस दौरान एमी जैक्सन इस दौरान ब्रालैस मोनोकिनी टाइप टॉप पहने हुए लूज पैंट के साथ नजर आईं। अदाकारा एमी जैक्सन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैंली। अदाकारा एमी जैक्सन इस दौरान ब्रालैस लुक में नजर आईं। जिसमें वो टाइट मोनोकिनी टाइप का टॉप पहने हुए थीं। साथ ही एक्ट्रेस ने काफी लूज ऑरेंज कोट-पैंट पहना हुआ था। एमी जैक्सन का ये लुक इंटरनेट यूजर्स को कुछ समझ नहीं आया। जिसके बाद लोग जमकर अदाकारा को ट्रोल करने लगे।
एमी का फिल्म
बता दें, एड वेस्टविक हॉलीवुड के एक जाने-माने एक्टर हैं। वहीं उनके साथ एमी अक्सर ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बॉलीवुड में एमी जैक्सन की पहली फिल्म थी 'एक दीवाना था'। गौतम मेनन की इस प्रेम कहानी में एमी जैक्सन प्रतीक बब्बर के साथ नज़र आई थीं। फिल्म का म्यूज़िक एल्बम लोगों को काफी पसंद आया था। इस फिल्म को तमिल तेलुगू भाषा में भी रिलीज़ किया गया था। फिल्म का अलग अलग भाषाओं में अलग अलग अंत रखा गया था और फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिले थे। इसके बाद एमी, अक्षय कुमार की सिंह इज़ ब्लिंग से वापस नज़र आईं। एमीअपने इंस्टाग्राम के कारण बेहद चर्चा में रहती हैं।
एमी का निजी जीवन
आपकी जानकारी के लिए बता दें, एमी जैक्सन की पहले जॉर्ज पानायियोटौ से सगाई हुई थी। इस एक्स कपल ने सितंबर 2019 में अपने बेटे, एंड्रियास जैक्स पानायियोटौ का स्वागत किया। हालांकि, डेस्टिनेशन वेडिंग से कुछ ही महीने पहले, वे अलग हो गए। एमी का दिल फिर एक हॉलीवुड एक्टर पर आया। रिपोर्टों के अनुसार, लोकप्रिय जोड़ी पहली बार 2021 के रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक-दूसरे से मिली थी। रिपोर्ट्स की माने तो एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने इस मुलाकात के बाद बहुत जल्द डेटिंग शुरू कर दी। बाद में, उन्होंने अगस्त 2022 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 में लंदन में अपना रेड कार्पेट डेब्यू किया।


Click it and Unblock the Notifications