Buzz: सलमान की अगली फिल्म से कैटरीना OUT और एमी IN!

सलमान खान की पसंद हवा के झोंके की तरह बदलती है। और अब उनकी नई पसंद उनको इतनी पसंद आ चुकी है कि वो सलमान खान की फिल्म में कैटरीना कैफ को रिप्लेस कर चुकी है।

सलमान खान के साथ एक बड़ी विषम समस्या है। उन्हें एक बार कोई पसंद आ गया तो फिर एक दम हाथ पैर धोकर वाला पसंद आता है। उठना, बैठना, खाना, पीना सोना सब उसी पसंद वाले इंसान के साथ।

अब उनके जीवन की ये ताज़ा पसंद हैं एमी जैक्सन। सलमान को वो इतनी ज़्यादा पसंद आ चुकी हैं कि माना जा रहा है कि अतुल अग्निहोत्री की ओड टू माय फादर रीमेक में वो कैटरीना कैफ को रिप्लेस कर चुकी हैं।

amy-jackkson-replaces-katrina-kaif

हालांकि एमी जैक्सन सलमान को आज से नहीं किक के ज़माने से पसंद हैं। किक के लिए सलमान खान की पहली पसंद थीं एमी जैक्सन। लेकिन एमी उस समय साउथ की I नाम की फिल्म कर रही थीं जिसके तहत कॉन्ट्रैक्ट में थीं। इसलिए वो किक नहीं कर पाईं।

बाद में एमी ने बताया कि उन्हें बडा़ अफसोस है कि वो किक नहीं कर पाईं। बहरहाल, एमी ने सिंह इज़ ब्लिंग से बॉलीवुड में दोबारा कदम रखा। इसके बाद वो सलमान की काफी करीबी मानी गईं।

इतना कि बींग ह्यूमन की एक रेंज की वो ब्रांड एंबैज़डर हैं और इसके अलावा वो सलमान खान प्रोडक्शन्स की फ्रीकी अली की ली़ड हीरोइन थीं। इतना ही नहीं, दबंग 3 के लिए भी उनके नाम की चर्चा ज़ोरों पर थी।

वैसे ये पहली बार नहीं है कि सलमान का दिल किसी पर ऐसा ज़ोर से आ गया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X