#Scoop: अमृता सिंह ने कसी 'सैफ की बेटी' पर लगाम...नहीं बनाना है करीना!

काफी दिनों से एक ही खबर छाई हुई थी सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और उनका डेब्यू, करीना कपूर के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल में।

माना ये भी जा रहा था कि सारा करीना से काफी फैशन टिप्स ले रही हैं और करीना के जन्मदिन पर उनका ब्रांड न्यू अवतार देखकर सब चौंक गए।

Sara Ali Khan Debut in trouble

लेकिन समय रहते ही मम्मी अमृता सिंह ने सारा पर लगाम कस ही दी है। क्योंकि वो नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी करीना कपूर बन जाए। दरअसल, हाल ही में सारा अली खान की जो तस्वीरें मीडिया में वायरल हुईं, उसे लेकर अमृता काफी नाराज़ हैं।
[प्रेगनेंट करीना की ये 10 तस्वीरें देख लोटपोट हो जाएंगे]

वो नहीं चाहतीं कि सारा इस तरह मीडिया के सामने आएं, बल्कि इस बात पर उनकी काफी बहस भी हुई सैफ अली खान से। क्योंकि अमृता चाहती हैं कि सारा जिस तरह पली बढ़ी हैं वैसी ही रहें जबकि सैफ और करीना ने सारा को पूरी छूट दी है कि अपनी उम्र के हिसाब से काम करें।

लेकिन अब माना जा रहा है कि सारा का ड्रीम डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल कैंसिल हो चुका है। और कोई और एजेंसी उनकी लॉन्च पर काम करेगी।
[33 साल बाद ब्लॉकबस्टर रीमेक - ऐसी स्टारकास्ट बॉलीवुड को कभी नहीं मिली]

वैसे अमृता सिंह ही नहीं, बॉलीवुड में कड़क मम्मी पापा की पूरी लंबी चौड़ी लिस्ट है जो हर पल अपने बच्चों को बिल्कुल नॉर्मल रखते हैं, स्टारडम की चकाचौंध की हवा ना लग पाए इसलिए। मिलिए बॉलीवुड के सबसे कड़क मम्मी पापा से -
आमिर खान
आमिर खान ने बेटी इरा को हाल ही में यूरोप टूर पर जाने की परमिशन तो दे दी लेकिन उसके साथ क्या करना है और क्या नहीं करना है की एक लंबी लिस्ट भी इरा को मिली थी।

गौरी खान - शाहरूख खान
हालांकि शाहरूख कूल पापा हैं पर उनका फोन हर 5 - 6 घंट में बच्चों को पहुंच जाता है। क्या कब कहां कैसे सब उन्हें पता होना चाहिए। वहीं गौरी खान इस घर की कड़क टीचर है, उनकी परमिशन के बिना बच्चे कुछ नहीं करते।

जया बच्चन
जया बच्चन आजतक बच्चों के साथ इतनी स्ट्रिक्ट हैं कि सबके सामने भी उनकी गलतियां खुले आम बोल सकती हैं। जैसे उन्होंने हैप्पी न्यू ईयर को एक बकवास फिल्म कहा।

जुही चावला
जुही चावला भी बॉलीवुड के कड़क मम्मी पापा में आती हैं। उन्होंने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को ट्विटर पर झिड़का भी था कि सुबह सुबह उनके बच्चे न्यूज़पेपर में गैर ज़रूरती चीज़ें पढ़ें ऐसा वो कभी नहीं चाहेंगी।

ऋषि कपूर
ऋषि कपूर कितने कड़क हैं ये तो बताने की ज़रूरत ही नहीं है। उन्होंने एक ट्विटर तक में साफ कहा था कि आप हमेशा माता पिता ही रहते हैं, दोस्त कभी नहीं बनना चाहिए।

काजोल
काजोल भी बहुत ही स्ट्रिक्ट मम्मी हैं। उनका मानना है कि यही कारण है कि उनके बच्चे उनको अपनी बाई समझते हैं कि हर वक्त उनकी सेवा में तैनात रहे।

ट्विंकल खन्ना
अगर अक्षय खन्ना शूट में बिज़ी रहते हैं तो ट्विंकल फुल टाइम मम्मी हैं। बच्चों के कराटे क्लास से लेकर दूसरी चीज़ों तक सब कुछ पूरे डिसिप्लिन में वो खुद करती हैं।

अनिल कपूर
अनिल कपूर की दोनों बेटियां सोनम और रिया और बेटा हर्षवर्धन अपनी अपनी फील्ड में काफी नाम कमा रहे हैं। लेकिन अभी भी ये तीनों बच्चे अपने पापा मम्मी के साथ ही रहते हैं, जैसा कि बॉलीवुड में कम होता है।

माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित भी बिल्कुल कड़क मम्मी हैं। अपने दोनों बेटों की पढ़ाई से लेकर एक्सट्रा करिकुलर तक हर चीज़ का वो ध्यान रखती हैं। हाल ही में उनके बेटों ने काला घोड़ा फेस्टिवल में तबला परफॉर्मेंस दी थी।

ALSO SEE
बेटी की ये तस्वीरें देख ही संजय दत्त हुए एलर्ट...फिल्मों के लिए कहा NO!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X