Saif Ali Khan-Amrita: जब सैफ अली खान का छलका था दर्द, मां शर्मिला और बहन सोहा को गालियां देती थीं अमृता सिंह!

Amrita Singh, Saif Ali Khan

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी. इन दोनों की वेडिंग को लेकर आज भी काफी चर्चाएं होती है. उनके रोमांस और उनके फैसले ने कई सवाल खड़े किए थे. जिस समय सैफ अली खान ने शादी की थी,उस समय उनकी उम्र महज 20 साल थी. उन्हें अमृता से बेइंतहा मोहब्बत हो गई थी. उन्होंने पहली बार अमृता को राहुल रुबेल की फिल्म के सेट पर देखा था. जब से अपने घर पर अमृता के बारे में बताएं तो पेरेंट्स शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान ने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया था.

अमृता सैफ से 12 साल बड़ी थी, इन सब के बावजूद सैफ ने अक्टूबर 1991 में अमृता से गुपचुप शादी कर ली .दोनों 10 साल तक एक दूसरे के साथ रहे लेकिन फिर इनके रिश्ते में खटास आ गई और दोनों ने तलाक ले लिया. उनका रिश्ता बहुत बुरे मोड पर पहुंच गया था.

सैफ ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा और दावा किया था कि अमृता उनके साथ-साथ उनकी बहन और मां के साथ गाली गलौज करती थी. उन्होंने कहा था कि वह मां और बहन को हर समय ताने, बेज्जती, गालियां देती और मजाक उड़ाती, मैं सब से गुजरा हूं. मैं अमृता के साथ कोई टकराव नहीं चाहता था. वह मेरी लाइफ का अहम हिस्सा थी, है और रहेगी. मैं चाहता हूं कि वह और मेरे बच्चे खुश रहे.

सैफ ने आगे कहा था कि अमृता और मैं अलग हो गए हैं. मैं उनके स्पेस का सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे लगातार क्यों याद दिलाया जा रहा है कि मैं कितना भयानक पति था और मैं कितना भयानक पिता हूं. मेरे वॉलेट में मेरे बेटे इब्राहिम की तस्वीर है. मैं जब भी फोटो को देखता हूं, मुझे रोने का मन करता है. मुझे हर समय अपनी बेटी सारा की याद आती है. मुझे अपने बच्चों से मिलने की अनुमति नहीं है. उन्हें मेरे पास आने की अनुमति नहीं है. मेरे साथ रहना तो दूर की बात है.

सैफ अली खान ने आगे बताया था कि मैं अमृता को 5 करोड़ रुपए देने वाला हूं, जिसमें से मैं उन्हें लगभग ढाई करोड रुपए पहले ही दे चुका हूं. इसके अलावा जब तक मेरा बेटा 18 साल का नहीं हो जाता, मुझे हर महीने ₹100000 देते रहना होगा, मैं शाहरुख खान नहीं हूं, मेरे पास इतने पैसे नहीं है, मैंने उनसे वादा किया है कि मैं बाकी पैसे चुका दूंगा और मैं करूंगा, भले ही मुझे मरने की नौबत आने तक मेहनत क्यों ना करना पड़ी. बच्चों की परवरिश के लिए मैं विज्ञापनों, स्टेज शो और फिल्मों से पैसा जुटा रहा हूं. हमारा बंगला अमृता और बच्चों के लिए है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X