सारा को मिल गई इनकी सख्त हिदायत, 'बिकिनी नहीं पहनोगी' !
अभिनेत्री अमृता सिंह ने अपनी बेटी सारा को दी सख्त हिदायत, जानें क्या कहा-
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अब्दुल्ला इन दिनों जबरदस्त चर्चाओं में हैं। सारा जल्द ही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के दूसरे पार्ट में नजर आने वाली हैं। इस खबर के साथ ही सारा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। वहीं अब सारा अपनी मां अमृता को लेकर चर्चा में हैं।
दरअसल, सारा फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के दूसरे पार्ट में बिकिनी में नजर आने वाली हैं। ऐसे में ये बात उनकी मां को नागवार गुजरी है। अमृता चाहती हैं कि उनकी बेटी फिल्मों में अपने करियर की शुरूआत बिकिनी सीन्स से न करे। बताया जा रहा है कि इसके लिए अमृता ने बेटी से सख्त मना कर दिया है।

बता दें कि इस फिल्म के पहले पार्ट से अभिनेत्री आलिया भट्ट ने डेब्यू किया था। आलिया ने भी इस फिल्म में बिकिनी सीन दिया था। वहीं अब इसके दूसरे पार्ट से डेब्यू कर रही सारा को भी इस फिल्म में बिकिनी सीन देने के लिए कहा गया था।


Click it and Unblock the Notifications