..................... Amrita Rao in a new sexy look | अमृता राव नए सेक्सी लुक में - Hindi Filmibeat

अमृता राव नए सेक्सी लुक में

By Staff

Amrita Rao
बालीवुड में अमृता राव की छवि एक सीधी साधी और साधारण लडकी की है. फिल्म विवाह में शाहिद कपूर के साथ उसने घरेलू लडकी की भूमिका की थी. लेकिन फिल्म शार्टकट में उसके सैक्सी लुक को देखकर लोग दांतो तले उंगली दबा लेंगे. जिन्होंने ने भी इस फिल्म में अमृता का यह नया लुक देखा है उनका यह मानना है कि अमृता के कपड़े भी शार्टकट हो गए हैं.

फैशन डिजाइनर मनिष मल्होत्रा ने फिल्म के दो गीत के लिए अमृता के लिए आकर्षक परिधान तैयार किए हैं. मनिष ने कहा कि अमृता वाकई बेहद सुंदर और अच्छी लडकी है. वे दोनो हमेशा एक दूसरे के साथ काम करना चाहते थे लेकिन अब जाकर काम करने का मौका मिला है. फिल्म में अमृता को सन 80 के दशक के पश्चिमी परिधान के साथ सजाया संवारा गया है जो कि बेहद अद्भुत लगेंगे.

अमृता भी अपने इस नये रुप से बेहद खुश नजर आ रही है. फिल्म का निर्देशन नीरज वोरा कर रहे हैं और इसमें अक्षय खन्ना और अरशद वारसी की मुख्य भूमिका है. लगता है फिल्म शार्टकट के साथ ही अमृता को भी इंडस्ट्री में सफल होने का शार्टकट समझ में आ गया है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X