अमृता राव को रेडियो पर आरजे अनमोल ने किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने शेयर किया दिलचस्प वाक्या
बॉलीवुड प्रशंसक अक्सर शानदार और रोमांटिक प्रपोजल का सपना देखते हैं। अमृता राव और आरजे अनमोल की प्रेम कहानी भी फिल्मी है। अमृता राव ने अब यह शेयर किया कि, कैसे आरजे अनमोल ने अपने शो 'पुरानी जीन्स' पर आधी रात को अमृता को प्रपोज किया था।
अमृता राव ने अपने लेटेस्ट वीडियो में कहा कि, उस समय अनमोल के शो को सुन रही थी। अमृता राव ने शेयर किया- 'मैं शूट से वापस आकर बेड पर लेटी हुई थी। मेरी और अनमोल की कुछ समय से बात हो रही थी। उस रात मैंने मैसेज करने की सोची। मैं उसे मिस कर रही थी इसलिए उसका शो सुने लगी। मैंने अनमोल को मैसेज किया कि मैं तुम्हारा शो सुन रही हूं।'

अमृता राव ने बताया कि उन्हें अनमोल का मैसेज आया कि वो रेडियो सुनते रहें। उन्होंने कहा- मुझे तभी लगा कि कुछ तो होने वाला है। मैं भी तैयार थी लेकिन मुझे अंदाजा नहीं था कि ये पूरी तरह से प्रपोजल होगा। मैं जब सुन रही थी तब मैं रिलेशनशिप को लेकर सीरियस नहीं थी। अनमोल ने मुझे मेरे फेवरिट पुराने गाने सुनाए।'
अमृता राव ने आगे कहा- जब उसने मुझे प्रपोज किया तो मैंने फोन कर अनमोल से पूछा था- ये क्या है। मेरी हंसी नहीं रूक रही थी लेकिन मुझे अच्छा लगा कि उसने मुझे प्रपोज किया। अनमोल ने मेरे लिए 'चांदनी रात में' प्ले किया था जो मेरा फेवरिट गाना है। अमृता और आरजे अनमोल का पूरा वीडियो देखें यहां-


Click it and Unblock the Notifications