अमृता का इश्क अब फरहान से

पिछले दिनों उनके नए संगीत अल्बम की शूटिंग के दौरान अमृता और सईद के बीच नजदीकियां बढ़ीं. फरहान की स्टाइल पर अमृता कुछ इस तरह मर मिटीं कि दोनों को घुलने-मिलने में बहुत थोड़ा वक्त लगा.
बहरहाल, अब नजदीकियां इतनी बढ़ गई हैं कि फरहान अक्सर फ्लाइट से मुंबई आ धमकते हैं और अमृता के साथ सैर-सपाटा करते देखे जाते हैं. पिछले कुछ समय से यह जोड़ी अक्सर मुंबई के रेस्टोरेंट्स में दिख जाती है.
यहां बता दें कि इश्क और विवाह के दौरान शाहिद कपूर से अमृता नाम जोड़ा जाने लगा था. विवाह हिट होने के बावजूद अमृता के खाते में फिलहाल ज्यादा फिल्में नहीं हैं.
हो सकता है कि इसीलिए अमृता अपने नए प्रेमी के प्रति कुछ ज्यादा गंभीर हो गई हों....


Click it and Unblock the Notifications