..................... Amrita Rao dating an NRI surgeon? | अमृता को हुआ इश्क विश्क, प्यार व्यार - Hindi Filmibeat

अमृता को हुआ इश्क विश्क, प्यार व्यार

By Neha Nautiyal

आपको प्यारी चुलबुली अमृता राव तो याद ही होंगी। 'अब को बरस' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अमृता ने सफलता का स्वाद चखा केन घोष की फिल्म 'इश्क-विश्क' से, जिसमें वो शाहिद कपूर के अपोजिट थीं।

इसके बाद अमृता 'मैं हूं ना' और 'विवाह' जैसी फिल्मों में दिखीं। कुछ वक्त अमृता के अफेयर की खबरें शाहिद कपूर के साथ भी छपती रहीं मगर शाहिद को तब बेबो मिल गई और अमृता शाहिद का प्यार परवान ना चढ़ पाया। अमृता की इमेज हमेशा शर्मीली और छुईमुई अभिनेत्री की रही।

उन्हें बोल्ड किरदारों से परहेज था और उनकी एक्टिंग में भी इतना दम नहीं था कि वो सिर्फ ऑफबीट फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में टिक जाती।
पिछले कई वक्त से अमृता की कोई फिल्म नहीं आई है। सुनने में आया है कि अमृता घर बसाने की तैयारी में है। उनका ब्वॉयफ्रेंड एनआरआई है जिनका नाम नील कुलकर्णी बताया जा रह है और नील सैन फ्रांसिस्को में डॉक्टर हैं।

सुनने में तो ये भी आया है कि अमृता इस लॉंग डिस्टेंस रिलेशनशिप को जल्द सगाई के बंधन में बांधना चाहती हैं। अब अमृता के करियर में तो कुछ बचा नहीं है इसलिए अच्छा है कि वो अच्छा सा लड़का ढूंढ कर विवाह कर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X