हरमन अच्‍छा दोस्‍त है: अमृता

By Staff

Amrita Rao
अभिनेत्री अमृता राव ने अपने और हरमन बावेजा के बीच दोस्‍ती के बारे में कहा कि वे दोनों केवल अच्‍छे दोस्‍त है। फिल्‍म विक्‍ट्री में दोनों सितारे एक साथ काम कर रहे है। हाल ही में प्रियंका और हरमन के बीच अलगाव हो गया था लाग इसकी वजह अमृता को मान रहे है।

इससे पहले जब शाहिद और करीना के बीच अलगाव हुआ तब भी अमृता को ही जिम्‍मेदार माना गया। उनकी हीरों से दोस्‍ती का सिला उन्‍हे अगर इसी तरह मिला तो बेचारी दोस्‍ती करना छोड़ देंगी।

इस बीच अमृता राव को हरमन की फिल्‍म व्‍हाट्स योर राशि के सेट पर कई बार देखा गया। यही नही जब वो दोनों नही मिलते है तो हरमन उन्‍हें हमेशा फूल भेजते है। फिल्‍म की शुटिंग खत्‍म होने के बाद दोनों को बाहर भी घूमते देखा गया।

अब क्‍या इन बातों से अंदाजा नही लगाया जा सकता है कि अमृता की नजदीकी कहीं हरमन और प्रियंका की दूरी की वजह तो नही रही। जब इस बारे में अमृता से पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, '' यह केवल एक अफवाह है। हम दोनों बहुत अच्‍छे दोस्‍त है। उसके साथ काम करके मुझे बहुत आनन्‍द आया। अब इस तरह की बातों का जवाब देना बंद कर दिया है। ''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X