अब उस्मान से भी दिल भरा अमृता अरोडा
अमृता अरोडा का बालीवुड में भले ही कैरियर हमेशा डांवाडोल रहा हो लेकिन ब्वायफ्रैंड बनाने और इश्कबाजी की चर्चा में वह सदैव रहती हैं. उसके प्रेमियों की कतार काफी लंबी है. अमृता के अपने किसी भी प्रेमी से ज्यादा समय तक संबंध नहीं टिक पाते हैं.
बताया जा रहा है कि उसका अब अपने वर्तमान प्रेमी उस्मान अफजल से भी दिल भरता जा रहा है और वह उससे छुटकारा पाने के चक्कर में है. उस्मान अफजल से प्रेम करने के बाद लोगो को यही उम्मीद थी कि शायद अमृता अपने इस प्रेमी को लेकर गंभीर है और बात विवाह तक जायेगी, लेकिन अब इस पर भी शंका जताई जा रही है. उस्मान अफजल इंग्लिस कंट्री का क्रिकेट खिलाडी है और वह हमेशा साये की तरह अमृता अरोडा से चिपका रहता था. यही वजह है कि अपने व्यक्तिगत मामले में उस्मान के अत्यधिक दखलंदाजी से अमृता खुश नही है.
इसी बीच अमृता की दोस्ती साहिल श्राफ नाम के एक स्मार्ट माडल से हुई है और दोनो के बीच इतनी गहरी दोस्ती हो गई है जो कि धीरे धीरे प्यार में बदलती जा रही है. यह बात उस्मान को भी मालूम है लेकिन उसके पास चुप रहने के अलावा कोई दूसरा रस्ता भी नहीं है.
अमृता का सबसे पहले कमाल खान से रोमांस चला था. बाद में उसका नाम दो पटेल अश्मित पटेल और उपेन पटेल से भी जुडा था. इसके बाद वह उस्मान से जुड गई और अब साहिल श्राफ का नंबर लग गया है.


Click it and Unblock the Notifications