अमृता ने ठुकराया हिमेश का आफर
हिमेश रेशमिया को भले ही बालीवुड झुककर सलाम कर रहा हो लेकिन अमृता है कि उन्हें अपना हीरो मानने के लिए तैयार ही नही चाहे उसे 3.5 करोड रुपये क्यों न दिये जायें.
हिमेश रेशमिया फिल्म कर्ज की रीमेक बना रहे हैं और बताया जाता है कि इसके लिए उन्होंने अमृता राव को टीनी मुनीम वाली भूमिका के लिए 3.5 करोड रुपए में अनुबंधित करना चाहा लेकिन अमृता ने इस फिल्म को करने से साफ मना कर दिया. कारण यह बताया जाता है कि अमृता नही चाह्ती कि हिमेश उसके साथ हीरो बनकर आये. फिल्म के निर्माता भूषण कुमार हैं.
भूषण कुमार से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात को मानने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि अमृता की हैसियत इतना ज्यादा नही हुई है कि उसे 3.5 करोड रुपए दिये जायें, उसे ज्यादा से ज्यादा 30 लाख रुपए में अनुबंधित किया जा सकता है. फिर फिल्म के निर्माता वे हैं, हिमेश नही. हीरोइन वे ढूंढ रहे न कि हिमेश.
हिमेश ने भी इससे इंकार किया कि अमृता को हीरोइन के रुप में लेन की बात चली थी. हिमेश ने कहा कि फिल्म के लिए बिल्कुल नई हीरोइन ढूंढी जा रही है फिर अमृता को फिल्म में लेने का सवाल ही नही है.
अमृता ने कहा कि उसे फिल्म के लिए अनुबंधित किया जा रहा था लेकिन उसके पास समय ही नही था. वह फिल्म की स्क्रिप्ट में विशेष ध्यान देती है. उसके लिए पैसों का महत्व नही है.


Click it and Unblock the Notifications